मैं रामायण की आलोचना करता रहूंगा : करुणानिधि

चेन्नै।। भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठा कर विवाद पैदा करने वाले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि ने कहा कि वह रामायण की आलोचना करना जारी रखेंगे। उन्होंने कहा, 'मैं बचपन में भी रामायण का आलोचक था। मैं ऐसा करना जारी रखूंगा।' वह केंद्रीय कानून मंत्री एम. वीरप्पा मोइली की किताब 'रामायण पेरूंथेदलै' (रामायण की तलाश) का अनावरण कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस किताब में मोइली की अलग व्याख्या को देखते हुए उन्होंने इसके अनावरण का फैसला किया। उन्होंने कहा कि मोइली किताब की रामायण के मूल संस्करण से अलग है और इसमें मोइली ने निर्भयतापूर्वक
अपने विचार व्यक्त किए हैं। मोइली ने कहा कि उनकी किताब सिर्फ रामायण का वर्णन नहीं है, बल्कि इसमें हर पेज में पाठकों के लिए एक संदेश है। मोइली महाभारत की प्रमुख किरदार द्रौपदी पर भी एक किताब लिख रहे हैं। यह किताब अगले साल आने की संभावना है।

No comments: